Followers
Monday, January 17, 2011
दिल अपना और बातें अपनी
कमरे के कोने में बैठाशायद घंटों बीत गए थे,एक और शाम यूँही ढल गयी थीशायद बाहर अँधेरा हो आया था.कोई फर्क नहीं पड़ता,बाहर के अँधेरे से,अब डर नहीं लगता.आदत सी हो गयी है.आखिर मन में अँधेरा ही तो है.मन में अँधेरा?सचमुच?नहीं, अँधेरे की आदत नहीं लगीबस अब महसूस नहीं होता,यादों के उजाले में, अब,अँधेरा पता ही नहीं चलता.एक अकेलापन है.है क्या?कमरे के कोने मेंअकेला ही तो बैठा हूँ.सच क्या?नहीं, यादों के भवर मेंकई लोग हैं,साथ घूम रहे हैं,यूँही झूम रहे हैं.साथ वो भी बैठी थी शायद,बगल में तो नहीं थी,हाँ, ख्यालों के एक कोने में होगी,वही तो होती है हमेशा.कुछ बोलती हैमेरी यादों के बारे में,कुछ पूछती है,इन ख्यालों के बारे में.वो बोलती है,यादों की उड़ानन जाने कहा ले जाती है,टूटे हुए तारों को अचानकफिर जोड़े जाती है.तार जुड़ने की खुशियाँ कम,टूटे होने की पीड़ा अधिक दे जाती है,तनहा तो नहीं छोड़ती,पर दुखी छोड़े जाती है.वो पूछती है,क्यूँ उदास होते हो पुरानी बातों में,क्यूँ डूबे रहते हो उन यादों में?जो खुशियाँ नहीं देतीक्या फायदा उन यादों का,मन उदास हो जिनसेक्यूँ बात करना उन ख्यालों का?मैं कहता हूँ,यादों से दूर न करो,उन ख्यालों से दूर न करो.आज हमेशा आज नहीं होता,हर कोई हमेशा पास नहीं होता.दोस्त रहते हैं मगर दोस्ती नहीं रहती,दिल होता है मगर दिल्लगी नहीं होती.हाँ, सच ही तो कहते हैं लोग,ज़िन्दगी हर वक़्त एक जैसी नहीं होती.लोग मिलते हैं मगर,बातों की फुर्सत नहीं होती,बस पुरानी डायरी के कुछ पन्ने होते हैं,फिर यादें होती हैं, उदासी नहीं होती!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment